फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: दूषित पानी से फैलने लगी दुर्गंध, मच्छर-मक्खियां मंडराने से बीमारी फैलने का खतरा

विज्ञापन
जिला मुख्यालय के साथ लगती पंचायत बसाल में हाईवे के किनारे खेतों में खड़ा दू​षित पानी। संवाद
विज्ञापन
बसाल पंचायत में पिछले 40 दिनों से दुकानों के आसपास और खेतों में जमा है दूषित पानी
विज्ञापन


केपी पांजला
ऊना। जिला मुख्यालय से सटी बसाल पंचायत में नाले के पानी की निकासी नहीं होने के कारण दूषित पानी जमा हो गया है, जिससे दुर्गंध फैलने लगी है। पिछले 40 दिनों से दुकानों और खेतों के आसपास पानी जमा है। इसके कारण मच्छर और मक्खियों की संख्या बढ़ गई है। चंडीगढ़-शिमला हाईवे के पास बसाल पंचायत के मुख्य द्वार से 50 मीटर आगे नाले का दूषित पानी दुकानों के पास जमा है। वहीं कूड़ा-कर्कट भी इसी क्षेत्र में फेंका जा रहा है। यहां लगभग 30-40 दुकानें हैं और रेहड़ियां भी लगती हैं। स्थानीय लोग चिंता जता रहे हैं कि दूषित पानी में पनप रहे मच्छरों से डेंगू जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। हाईवे के किनारे खेतों में भी पानी जमा है। करीब डेढ़ से दो फीट तक पानी कई दिनों से खड़ा है, जिससे भूमि की उपजाऊ शक्ति प्रभावित हो रही है और पेड़-पौधों को भी खतरा है। हालांकि प्रशासन फिलहाल पानी के सूखने का इंतजार कर रहा है, लेकिन स्थानीय लोगों के अनुसार अब तक पानी में कोई दवाई का छिड़काव नहीं किया गया। इससे पंचायत क्षेत्र में स्वच्छ भारत मिशन के दावों की विश्वसनीयता भी प्रभावित हो रही है।
पंचायत प्रतिनिधियों के बयान
प्रधान ग्राम पंचायत बसाल नरेश कुमार का कहना है कि पंचायत क्षेत्र में आबादी वाले इलाके में जहां पानी जमा है, वहां दवाई छिड़काव के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बसाल को सूचित किया गया है। पहले भी पानी में छिड़काव किया गया था। कूड़ा फेंकने वालों की पहचान कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

उपप्रधान ग्राम पंचायत बसाल का कहना है कि मुख्य द्वार के पास जहां पानी जमा है, वहां तक नाला पंचायत द्वारा बनाया गया है। आगे कार्य लोगों की निजी जमीन होने के कारण नहीं हो पा रहा। सभी की सहमति के बाद इसका निदान करवाया जाएगा। फिलहाल काफी क्षेत्र का पानी सूख गया है, लेकिन कुछ जगहें अभी भी प्रभावित हैं।
फरवरी महीने में ही नाले के पानी की निकासी के लिए पंचायत प्रतिनिधियों से समाधान करवाने को कहा गया था। दवाई छिड़काव का मामला ध्यान में है। कूड़ा आसपास के लोग ही फेंक रहे हैं। जल्द ही छिड़काव करवाया जाएगा। -डॉ. अभिषेक, पीएचसी बसाल
विज्ञापन

मामला हमारे ध्यान में आ गया है। संबंधित पंचायत प्रधान को इसका निदान करवाने के निर्देश दे दिए गए हैं। जल्द इसका समाधान किया जाएगा। -रमनवीर चौहान, खंड विकास अधिकारी, ऊना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें