फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भटोली का वार्ड 3 बना कंटेनमेंट जोन

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। कोरोना संक्रमण का मामला सामने के बाद भटोली पंचायत के वार्ड नंबर-3 को कंटेनमेंट जोन घोषित किया है। उपायुक्त संदीप कुमार ने कहा कि वार्ड नंबर तीन में संतोष कुमार के घर को कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। इसके अलावा भटोली के वार्ड नंबर 3 में रोशन लाल के घर से कुलविंदर सिंह के घर के बीच आने वाले 9 घरों को बफर जोन बनाया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कंटेनमेंट जोन में आगामी आदेशों तक कर्फ्यू में किसी प्रकार की ढील नहीं दी जाएगी। डीसी संदीप कुमार ने कहा कि ग्राम पंचायत कटौहड़ कलां का वार्ड नंबर 6 कंटेनमेंट जोन संशोधित किया है। अब कटौहड़ कलां के वार्ड नंबर 6 में रविंद्र शर्मा, सुनील दत्त व रामस्वरूप के घर ही कंटेनमेंट जोन में आएंगे। कटौहड़ कलां के वार्ड नंबर 6 में तीन घरों को छोड़कर शेष वार्ड में कर्फ्यू में ढील मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें