फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: घालूवाल-झलेड़ा पुल के निर्माण ने पकड़ी रफ्तार

Thu, 22 Oct 2026 12:21 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। स्वां नदी पर घालूवाल-झलेड़ा पुल के निर्माण कार्य ने रफ्तार पकड़ ली है। करीब 37 करोड़ रुपये की लागत से 292.50 मीटर लंबे डबल लेन पुल का निर्माण किया जा रहा है। इससे लोगों को आवागमन में सुविधा होगी। उल्लेखनीय है कि उपमुख्यमंत्री एवं हरोली के विधायक मुकेश अग्निहोत्री ने इसी वित्त वर्ष में पुल का शिलान्यास किया था। उनके प्रयासों से राष्ट्रीय राजमार्ग-503ए के तहत बनने वाली इस परियोजना को केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय से स्वीकृति मिली। स्वां नदी पर पुराने पुल का निर्माण वर्ष 1962 में पंजाब के तत्कालीन मुख्यमंत्री प्रताप सिंह कैरों के कार्यकाल में करवाया गया था। दशकों तक यह पुल क्षेत्र में आवाजाही का प्रमुख माध्यम रहा। समय के साथ वाहनों की संख्या बढ़ने से इस पर यातायात का दबाव बढ़ता गया।
विज्ञापन

संकरे पुल के कारण यहां अक्सर जाम लगता था। बरसात के दौरान क्षति पहुंचने पर मरम्मत के लिए इसे अस्थायी रूप से बंद भी करना पड़ता था। नया पुल मौजूदा यातायात जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाया जा रहा है। इससे आवागमन सुगम होने और क्षेत्र की संपर्क व्यवस्था और मजबूत होगी है। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि घालूवाल-झलेड़ा पुल हरोली विधानसभा क्षेत्र के प्रवेश मार्ग के लिहाज से महत्वपूर्ण है। इसके निर्माण से क्षेत्र में आवागमन बेहतर होगा।


हरोली में अन्य पुल परियोजनाओं पर भी काम

हरोली विधानसभा क्षेत्र में संपर्क व्यवस्था मजबूत करने के लिए अन्य पुल परियोजनाओं पर भी काम किया जा रहा है। करीब 52 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे पंडोगा-त्यूड़ी पुल को इसी वर्ष तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके अलावा क्षेत्र में करीब 140 करोड़ रुपये की लागत से 11 पुलों का निर्माण कार्य चल रहा है। हरोली-रामपुर पुल का निर्माण पहले ही पूरा हो चुका है। इसके अतिरिक्त छोटे पुलों और सड़कों के निर्माण से जुड़े कार्य भी किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें