फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: कांस्टेबल ऋषभ प्रशस्ति-पत्र व नकद पुरस्कार से नवाजे

Sat, 28 Sep 2024 02:51 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
कांस्टेबल रिषभ शर्मा
विज्ञापन
गगरेट (ऊना)। जिला ऊना के सबसे बड़े ड्रग तस्करी रैकेट में उत्कृष्ट कार्य के लिए स्टेट सीआईडी की क्राइम ब्रांच में बतौर कांस्टेबल सेवाएं देने वाले ऋषभ शर्मा को नकद पुरस्कार व प्रशस्ति-पत्र से सम्मानित किया गया है। ऋषभ शर्मा ने ड्रग तस्करी रैकेट की इंवेस्टीगेशन में उल्लेखनीय कार्य करते हुए दिल्ली, पंजाब, हरियाणा व यूपी से चार आरोपियों को धर दबोचने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इस पर सीआईडी के आईजी संतोष पटिलाल ने ऋषभ शर्मा को प्रशस्ति-पत्र व नकद पुरस्कार से सम्मानित किया है। वर्ष 2023 में एएनटीएफ ने जिले के सबसे ब़ड़े ड्रग तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए गगरेट पुलिस थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था। इस मामले की जांच का जिम्मा पुलिस मुख्यालय द्वारा स्टेट सीआईडी की क्राइम ब्रांच पर आधारित एसआईटी को सौंपा था। ऋषभ शर्मा भी उस एसआईटी में शामिल थे। एसआईटी ने जांच के दौरान कई गंभीर खुलासे किए और इंटर स्टेट ड्रग तस्करी रैकेट को उजागर किया था। इस प्रकरण में अन्य राज्यों के भी कई आरोपी गिरफ्तार हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें