फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: महोत्सव के लिए एक करोड़ रुपये देने की घोषणा

Sat, 28 Sep 2024 02:49 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर में बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाने के लिए दिए 25 लाख
विज्ञापन

आरएस बाली ने की दूसरी सांस्कृतिक संध्या की अध्यक्षता
संवाद न्यूज एजेंसी
अंब(ऊना)। माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव की दूसरी सांस्कृतिक संध्या की अध्यक्षता पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष एवं पर्यटन विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष आरएस बाली ने की। उन्होंने महोत्सव के लिए एक करोड़ रुपये देने की घोषणा की।
श्री बाली ने माता चिंतपूर्णी मंदिर में बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाने के लिए दिए 25 लाख रुपये देने की घोषणा भी की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू उनके साथ रहे। वहीं, उपायुक्त जतिन लाल ने बाली और अन्य मेहमानों को सम्मानित किया। इस दौरान आरएस बाली ने कहा कि प्रदेश में पर्यटन अधोसंरचना में सुधार को लेकर काम पर फोकस किया गया है। उन्होंने कहा कि देवभूमि हिमाचल शक्तिपीठों की धरती है. प्रदेश में धार्मिक-आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में निर्णायक कदम उठाए गए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव की पहल के लिए स्थानीय विधायक सुदर्शन बबलू के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने विश्वास जताया कि ऊना में धार्मिक-सांस्कृतिक पर्यटन विकास में नया आयाम जोड़ेगी।
विज्ञापन


वहीं, चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने विकास की सौगात के लिए आरएस बाली का आभार जताया। उन्होेंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के मार्गदर्शन से पहली बार यह महोत्सव यहां आयोजित हुआ है। अपार सफलता और व्यापक जनसमर्थन के चलते यह महोत्सव हमेशा के लिए यहां की संस्कृति का हिस्सा बन गया है। इस अवसर पर डीसी ऊना जतिन लाल, पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह, अतिरिक्त उपायुक्त महेंद्र पाल गुर्जर, एसडीएम अंब सचिन शर्मा समेत अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें