फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस को पाकिस्तान से मिल रहा समर्थन : अनुराग ठाकुर

Tue, 07 May 2024 03:53 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
हरोली/मैहतपुर (ऊना)। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस अपनी हार स्वीकार कर चुकी है और अब कभी ईवीएम और कभी चुनाव आयोग पर अपनी हार का ठीकरा फोड़ रही है। कांग्रेस को हिंदुस्तान से नहीं बल्कि पाकिस्तान से समर्थन मिल रहा है। अनुराग ठाकुर ने भाजपा मंडल ऊना के अपर देहलां और हरोली भाजपा मंडल के ललड़ी में पन्ना प्रमुख सम्मेलन के बाद मीडिया से रूबरू होते हुए यह बात कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा आपदा के मुद्दे पर राजनीति नहीं करती। मगर कांग्रेस इतनी गिर गई है कि आपदा के मामले में भी राजनीतिक कर रही है, अब जनता कांग्रेस को और नीचे गिराएगी। आपदा में करोड़ों रुपये केंद्र की नरेंद्र मोदी की सरकार ने हिमाचल को दिए हैं। मनरेगा के तहत कई कार्य करवाए। मगर कांग्रेस ने बंदरबांट कर अपने चहेतों को गलत तरीके से लाभ पहुंचाया है और अपनी सरकार से कुछ भी नहीं खर्च पाए हैं।
अनुराग ठाकुर ने कहा कि जो केंद्र सरकार से पैसा मिला है, वह भी प्रदेश की कांग्रेस सरकार खर्च नहीं कर पाई। तिरपाल तक बांटने के नाम पर ओच्छी राजनीति कांग्रेस ने आपदा के दौर में की है। राहुल गांधी सहित अन्य कांग्रेसी नेता हार देखकर भाजपा नेताओं की छवि धूमिल करने के लिए झूठे वीडियो वायरल कर रहे हैं। कांग्रेस विदेशी ताकतों के सहारे सेना को कमजोर करने में लगे हुए हैं और तुष्टिकरण की राजनीति वोट बैंक के लिए कांग्रेस कर रही है। यहां तक की पुलिस और सेना के जवानों की शहादत का भी कांग्रेस ने मजाक बनाकर रख दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें