ऊना में दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा एक शाम प्रभु राम के नाम भजन संध्या में मौजूद लोग।स
ऊना। दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान की ओर से कपिला फार्म झलेड़ा में एक शाम प्रभु राम के नाम भजन संध्या आयोजित की गई। इस धार्मिक आयोजन में भारतीय नव वर्ष आयोजन समिति, ऊना जनहित मोर्चा, श्री रामलीला कमेटी ऊना सहयोगी रहे। कार्यक्रम में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री वशिष्ठ अतिथि रहे। इसके अलावा भाजपा जिला अध्यक्ष बलवीर चौधरी, पूर्व विधायक नवीन धीमान, हरी ओम गुप्ता, राजिंद्र वशिष्ठ, अविनाश कपिला, डॉ. हेम राज, रणजीत राणा, पवन ठाकुर, सुरिंद्र ठाकुर, विनोद आनंद, विपिन कपिला विशेष रूप से उपस्थित रहे।
भजन संध्या में श्री आशुतोष महाराज जी की शिष्या साध्वी रूपेश्वरी भारती जी ने कहा कि भारतीय संस्कृति के आधार स्तंभ भगवान श्री राम का जीवन चरित्र समस्त मानव जाति के लिए प्रेरणा का स्रोत है। सदा उचित कृत्यों को करने वाले व्यक्तित्व के धनी श्री राम का अनुसरण करके ही मानवता श्रेष्ठता को छू सकती है। इस दौरान सुंदर भजन तीन लोक और चारों धाम बोल रहें हैं जय श्री राम, राम आएंगे तो अंगना सजाऊंगी, धन्य भाग हमारे हैं सिया राम पधारे हैं, मेरा रंग दे वसंती चोला आदि भजनों पर भक्त खूब झूमें।
प्रभु श्री राम की मर्यादा हमारी प्रेरणा हैं : मुकेश
उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री में कहा कि दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान बेहतरीन कार्य सनातन के प्रचार में कर रहा है। उन्होंने कहा कि भगवान श्री राम मर्यादा पुरुषोतम हैं और उनकी मर्यादा हमारे लिए प्रेरणा है।
ऊना में दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा एक शाम प्रभु राम के नाम भजन संध्या में मौजूद लोग।स