फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: छात्रा पल्लवी की मौत पर गुरु रविदास मंदिर संतोषगढ़ में शोक सभा

विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपियों के खिलाफ शीघ्र और सख्त कार्रवाई की उठाई मांग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

संतोषगढ़ (ऊना)। नगर परिषद स्थित गुरु रविदास मंदिर संचालन सभा की ओर से रविवार को मंदिर परिसर में 19 वर्षीय छात्रा पल्लवी की दुखद मृत्यु पर शोक सभा आयोजित की गई। सभा में दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मिक शांति की प्रार्थना की गई। सभा के प्रधान एडवोकेट कुलविंदर सिंह और बलराम महे ने पल्लवी की मौत को अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए आरोपियों के खिलाफ शीघ्र और सख्त कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति की छात्रा पल्लवी को कॉलेज में कथित रैगिंग और उत्पीड़न के बाद आत्महत्या के लिए मजबूर किया गया। इसके अलावा एफआईआर दर्ज करने में पुलिस की देरी पर भी आपत्ति जताई गई। सभा ने सभी दोषियों को तुरंत गिरफ्तार करने और मामले में एससी, एसटी एक्ट के तहत उचित धाराएं जोड़ने की मांग की। नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि परिवार को न्याय नहीं मिला, तो गुरु रविदास सभा अन्य दलित संगठनों के साथ आंदोलन करेगी। सभा में वरिष्ठ उपप्रधान कश्मीरी लाल सिंघा, कोषाध्यक्ष अशोक कुमार, पूर्व प्रधान बलवीर सिंह बबलू सहित अन्य पदाधिकारियों ने पल्लवी को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें