फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: पंचायतों में ओडीएफ मॉडल का व्यापक मूल्यांकन शुरू

Tue, 18 Nov 2025 12:18 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
बंगाणा (ऊना)। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत घोषित ओडीएफ (ओपन डिफेकशन फ्री) मॉडल पंचायतों का मूल्यांकन विकास खंड बंगाणा की टीम कर रही है। सोमवार को टीम ने ऊना उपमंडल की कई पंचायतों का दौरा कर वहां स्वच्छता की वर्तमान स्थिति, व्यवस्थाओं और ओडीएफ मॉडल के प्रभावी क्रियान्वयन की विस्तृत समीक्षा की। इस निरीक्षण अभियान में समूर कलां, बरनोह, अजनोली, कोटला, अपर अरनिया, लोअर अरनियाला के साथ-साथ भंबर, कुरियाला, नारी और बदोली पंचायतों को भी शामिल किया गया। टीम ने इन पंचायतों में शौचालय सुविधाओं की उपलब्धता, उपयोग, रखरखाव, घर-घर ठोस एवं तरल कचरा प्रबंधन व्यवस्था, स्वच्छता जागरूकता गतिविधियों और ग्रामवासियों की सहभागिता जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं की पड़ताल की। टीम के सदस्यों खंड समन्वयक बंगाणा संतोष कुमारी, पंचायत उपप्रधान अजय शर्मा, ज्योति, दिलबाग तथा अन्य अधिकारियों ने ग्राम प्रतिनिधियों से मुलाकात की और स्वच्छता से जुड़े प्रयासों पर विस्तृत जानकारी एकत्रित की। निरीक्षण के दौरान यह भी परखा गया कि पंचायतें ओडीएफ मॉडल में निर्धारित मापदंडों का किस स्तर तक पालन कर रही हैं और किन क्षेत्रों में अभी सुधार की आवश्यकता है। इसी क्रम में जारी यह मूल्यांकन प्रक्रिया आगामी रिपोर्ट तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। रिपोर्ट के आधार पर पंचायतों के प्रदर्शन का आकलन होगा और बेहतर क्रियान्वयन की दिशा में आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें