फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: वाणिज्य विभाग ने करवाई पोस्टर मेकिंग और मेहंदी प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
भाषण में जिया, मेहंदी प्रतियोगिता में प्रियंका ने मारी बाजी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। राजकीय महाविद्यालय ऊना के वाणिज्य विभाग के मैनेजमेंट क्लब की ओर से शैक्षणिक गतिविधियों के प्रथम चरण में बुधवार को भाषण, पोस्टर मेकिंग और मेहंदी प्रतियोगिता करवाई गई। इन प्रतियोगिताओं में 71 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। भाषण प्रतियोगिता में जिया ने प्रथम स्थान, इशिता ने द्वितीय तथा इशा ठाकुर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, जबकि वंशिका और सिमरन को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए गए।
पोस्टर मेकिंग में सेजल प्रथम, प्रियंका द्वितीय और रीना तृतीय रहीं, वहीं अवंतिका और ईशा ठाकुर को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। मेहंदी प्रतियोगिता में प्रियंका ने प्रथम, सानिया ने द्वितीय और वंशिका ने तृतीय स्थान हासिल किया, जबकि देवांशी और दिव्यांशी को सांत्वना पुरस्कार मिला। प्राचार्य डॉ. मीता शर्मा ने विजेताओं को बधाई दी और सभी विद्यार्थियों को इस प्रकार की रचनात्मक व शैक्षणिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। निर्णायक मंडल के रूप में प्रो. श्वेता, प्रो. अनिता सैनी, प्रो. यशपाल, डॉ. मोनिका खन्ना, डॉ. वरुण धीमान, डॉ. पवित्रा दुलारी एवं डॉ. शिवानी ने अपनी भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैनेजमेंट क्लब की संयोजक डॉ. रुचि शर्मा ने क्लब के अन्य सदस्यों डॉ. गगनदीप, डॉ. अलका रानी, प्रो. परवीन सैनी और प्रो. अनिकेत का धन्यवाद किया तथा प्राचार्या डॉ. मीता शर्मा का सतत प्रोत्साहन व सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।


-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें