फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: पनोह में दो बाइकों की टक्कर, युवक की हालत गंभीर

Sun, 18 Oct 2026 05:56 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क पार कर रही एक बाइक ने दूसरी को मारी टक्कर
विज्ञापन

घायल केतन चौधरी पीजीआई चंडीगढ़ रेफर

संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। सदर थाना ऊना के पनोह में स्वास्तिक वैष्णो ढाबा के पास दो बाइकों की टक्कर में दो युवक घायल हो गए। हादसे में घायल एक युवक की हालत गंभीर होने के चलते उसे क्षेत्रीय अस्पताल ऊना से पीजीआई रेफर किया गया, जबकि दूसरे युवक को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने बाइक चालक वंश ठाकुर निवासी बटूही के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में जिला ऊना के गांव कांगड़ निवासी अक्षय कुमार ने बताया कि वह एसी टेक्नीशियन का काम करता है। 17 अक्तूबर को वह अपने दोस्त केतन चौधरी के साथ बाइक पर अंब से घर लौट रहा था। शाम करीब 4:50 बजे जब वे घंडावल से आगे पनोह में स्वास्तिक वैष्णो ढाबा से करीब 100 मीटर आगे ऊना की तरफ पहुंचे तो अचानक एक बाइक सड़क के बाईं तरफ से सड़क पार करने लगी। शिकायतकर्ता के अनुसार उसने अपनी बाइक के ब्रेक लगाए, लेकिन सड़क पार कर रहे बाइक चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में अक्षय कुमार और केतन चौधरी सड़क पर गिर गए।
विज्ञापन

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को 108 एंबुलेंस के माध्यम से क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद केतन चौधरी की गंभीर हालत को देखते हुए उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। अक्षय कुमार ने शिकायत में बताया कि टक्कर मारने वाले बाइक चालक की पहचान वंश ठाकुर निवासी बटूही के रूप में हुई। आरोप है कि हादसे के बाद वह बाइक लेकर अंब की तरफ चला गया।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक सचिन हिरेमठ ने बताया कि थाना सदर ऊना में आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें