फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: सीएमओ ने नागरिक अस्पताल अंब का किया निरीक्षण

Fri, 27 Feb 2026 06:45 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
अंब(ऊना)। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. एसके वर्मा ने वीरवार को नागरिक अस्पताल अंब का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में मरीजों को दी जा रही विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। उन्होंने आगामी मेडिकल मेले के आयोजन के संबंध में की जा रही तैयारियों की भी समीक्षा की और प्रबंधों को समय रहते पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान डॉ. वर्मा ने अस्पताल के विभिन्न वार्डों और अनुभागों का दौरा कर व्यवस्थाओं को देखा। उन्होंने खंड चिकित्सा अधिकारी, अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बैठक की और स्वास्थ्य सुविधाओं को और अधिक बेहतर बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि अस्पताल में आने वाले मरीजों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए और उन्हें गुणवत्तापूर्ण उपचार मिलना सुनिश्चित किया जाए। चिकित्सा अधिकारी ने कर्मचारियों को ड्यूटी के प्रति सजग रहने और जनसेवा को प्राथमिकता देने की बात भी कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें