फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: सुबह बादल छाए, दोपहर तक धूप खिलने से निराशा

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला के गैर सिंचित इलाकों में किसानों को बारिश का इंतजार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। जिले में बुधवार सुबह घने बादल छाने से किसानों को बारिश की उम्मीद बंधी, लेकिन दोपहर तक धूप निकलने से निराशा हाथ लगी। जिले में करीब 35 हजार हेक्टेयर भूमि पर गेहूं की खेती होती है। इसमें 60 फीसदी से अधिक क्षेत्र बारिश पर निर्भर है। लगातार बारिश न होने से गैर सिंचित इलाकों में फसल सूखने लगी है और दाना बनने की प्रक्रिया प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन


किसानों राजकुमार, तिलकराज, शमशेर सिंह, संजय कुमार, यशपाल का कहना है कि फसल इस समय निर्णायक चरण में है। यदि जल्द बारिश नहीं हुई तो पैदावार में भारी गिरावट आ सकती है। सिंचित क्षेत्रों में किसान सिंचाई कर फसल बचाने में जुटे हैं, लेकिन डीजल और बिजली खर्च बढ़ने से लागत भी बढ़ रही है। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार आने वाले दिनों में हल्की बारिश फसल के लिए राहत दे सकती है, अन्यथा उत्पादन और गुणवत्ता पर असर पड़ना तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें