फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: सिविल अस्पताल बंगाणा को लगातार दूसरी बार मिला कायाकल्प अवार्ड

Fri, 12 Jun 2026 12:14 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
बंगाणा (ऊना)। हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना में स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि सामने आई है। कुटलैहड़ के सिविल अस्पताल बंगाणा को लगातार दूसरी बार बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने पर 2026 के “कायाकल्प अवार्ड” से सम्मानित किया गया है। स्वच्छता, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं, मरीजों की देखभाल, साफ-सफाई और अस्पताल प्रबंधन के आधार पर यह पुरस्कार प्रदान किए गए हैं। राज्य स्तरीय चयन टीम द्वारा फरवरी और मार्च 2026 में किए गए निरीक्षण और सर्वेक्षण के बाद इन सिविल अस्पताल बंगाणा का चयन किया गया। सिविल अस्पताल बंगाणा ने पूरे प्रदेश में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की इस उपलब्धि से बंगाणा में खुशी का माहौल है। गौरतलब है कि सिविल अस्पताल बंगाणा लगातार दूसरी बार प्रदेश स्तर पर कायाकल्प अवार्ड के लिए चुना गया है। अस्पताल को इस उपलब्धि के लिए दो लाख रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। बीएमओ अशोक दड़ोच ने कहा कि यह सम्मान अस्पताल प्रशासन, डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ और अन्य कर्मचारियों की टीम भावना और कड़ी मेहनत का परिणाम है। उन्होंने बताया कि सिविल अस्पताल बंगाणा में जल्द ही ऑपरेशन थियेटर की सुविधा शुरू होने जा रही है। स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल में आवश्यक मशीनरी और उपकरण उपलब्ध करवाने की प्रक्रिया तेज कर दी है। डॉ. अशोक दड़ोच ने बताया कि नागरिक अस्पताल बंगाणा में ऑपरेशन थियेटर स्थापित करने के लिए उच्च अधिकारियों को प्रस्ताव भेजा गया है। मंजूरी मिलते ही अस्पताल में आधुनिक मशीनें और आवश्यक उपकरण स्थापित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि उपकरण उपलब्ध होने के बाद अस्पताल में सामान्य सर्जरी सहित कई आवश्यक ऑपरेशन किए जा सकेंगे। इससे क्षेत्र के हजारों लोगों को लाभ मिलेगा और उन्हें इलाज के लिए दूर-दराज अस्पतालों में जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें