फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: शहर वासियों को घरों की छतों पर सोलर पैनल लगाने के लिए किया जाएगा जागरूक

Tue, 25 Nov 2025 06:47 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। सोलर पैनल की सुविधा से जोड़ने के लिए नगर निगम शहर वासियों को जागरूक करेगा। इसके लिए जागरूकता शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान लोगों को सोलर पैनल के लाभ और सरकार की तरफ से इस पर मिलने वाले अनुदान के बारे में बताया जाएगा।
विज्ञापन

नगर निगम प्रबंधन ने इसे लेकर निर्देश जारी कर दिए हैं। लोगों को पीएम सूर्य घर योजना के बारे में बताया जाएगा। घर की छत पर कैसे रूफ टॉप सोलर पैनल लगाए जा सकते हैं, इस पर लोगों को जानकारी दी जाएगी। लोगों की मदद के लिए नगर निगम कार्यालय में हेल्प डेस्क स्थापित किया गया है। जहां नागरिक योजना से संबंधित अपने प्रश्नों और समस्याओं का समाधान प्राप्त कर सकते हैं। इस पर अधिक जानकारी के लिए नागरिक नगर निगम कार्यालय से भी संपर्क कर सकते हैं। इस योजना का लाभ लेकर लोग अपने बिजली बिल में भारी बचत कर सकते हैं। लोग अपने घर में बिजली स्वयं बनाकर हर महीने के बिल से मुक्ति पा सकते हैं। इसमें 45,000 रुपये तक की सीधी सब्सिडी का प्रावधान है। नगर निगम की तरफ से जल्द ही विभिन्न वार्डों में जागरूकता अभियान के लिए टीमों का गठन भी किया जाएगा।
विज्ञापन

सौर ऊर्जा का विस्तार करने के लिए नगर निगम लगातार प्रयास कर रहा है। इस कड़ी में लोगों को पीएम सूर्य घर योजना के बारे में जानकारी दी जाएगी।
-मनोज कुमार, संयुक्त आयुक्त नगर निगम ऊना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें