फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: भाखड़ा और नंगल डैम की सुरक्षा में तैनात नहीं होगी सीआईएसएफ

विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब मंत्रिमंडल ने पलटा पूर्व सरकार की सहमति का प्रस्ताव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नंगल (ऊना)। प्रदेश की पूर्व कांग्रेस सरकार की ओर से भाखड़ा बांध की सुरक्षा सीआईएसएफ को सौंपने पर दी सहमति के प्रस्ताव को पलट दिया है। प्रदेश की आप सरकार ने घोषणा कर दी कि भाखड़ा और नंगल डैम की सुरक्षा में तैनात पंजाब पुलिस ही इन डैम की सुरक्षा में जुटी रहेंगी। यह निर्णय गत दिवस चंडीगढ़ में हुई पंजाब कैबिनेट की बैठक में लिया गया और पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह ने इसकी घोषणा करते हुए साफ कर दिया कि पंजाब सरकार इस मामले में विधानसभा में प्रस्ताव भी लाएगी। हालांकि, बीबीएमबी प्रबंधन ने तो सीआईएसएफ की तैनाती को लेकर तैयारियां भी शुरू कर दी थीं और सीआईएसएफ के उच्च अधिकारियों की ओर से दो से तीन बार दौरा भी किया जा चुका था। यहां सीआईएसएफ के कर्मचारियों ने रहना था और उन मकानों की रिपेयर का काम भी हो चुका था। पंजाब सरकार के इस निर्णय से बीबीएमबी की ओर से चल रही तैयारियों का क्या होगा, यह सवाल बना हुआ है। उधर, क्षेत्रवासियों में भी सीआईएसएफ की तैनाती को लेकर दो मत थे। एक पक्ष चाहता है कि भाखड़ा डैम की सुरक्षा में सीआईएसएफ की तैनाती होने के बाद बीबीएमबी में चल रही चोरी की वारदातों और शहर में बीबीएमबी की जमीन पर हो रहे अवैध कब्जों पर लगाम लगेगी। दूसरे पक्ष का मानना था कि जब रणजीत सागर बांध की सुरक्षा में पंजाब पुलिस अच्छा काम कर रही है तो भाखड़ा व नंगल डैम की सुरक्षा में ऐसा क्या होगा कि सीआईएसएफ की तैनाती कर पंजाब सरकार पर अतिरिक्त बोझ डाला जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें