फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: सुबह खिली धूप, दोपहर बाद छाए बादल

विज्ञापन
विज्ञापन
34.2 डिग्री सेल्सियस रहा अधिकतम तापमान
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। जिले में मंगलवार सुबह मौसम साफ रहा। इस दौरान दोपहर बाद बादल छा गए। लोगों को उमस भरी गर्मी से परेशानी का सामना करना पड़ा। मंगलवार को जिले का अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सोमवार के मुकाबले मंगलवार को अधिकतम तापमान में 0.8 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में बारिश होने की संभावना जताई। बीते दिनों हुई भारी बारिश से कई स्थानों व खेतों में जलभराव हुआ था। मौसम साफ होने से किसानों ने भी राहत की सांस ली है। खेताें में खड़े पानी और खरपतवार निकालने के लिए किसान जुट गए हैं। मौसम विभाग ऊना के समन्वयक विनोद कुमार ने बताया कि आगामी दिनों में बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें