संतोषगढ़ (ऊना)। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए संतोषगढ़ नगर में कर्फ्यू के दौरान स्वां नदी पुल के पास बाइक सवार दो युवकों को चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 20.44 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। आरोपी युवकों की पहचान जसवीर पुत्र गुरबख्श एवं संजू पुत्र चमन लाल दोनों निवासी नंगल जिला रोपड़ पंजाब के रूप में हुई है। पुलिस ने चिट्टे की खेप कब्जे में लेकर दोनों आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस पता लगा रही है कि आरोपी युवक चिट्टा कहां से लेकर आए और कहां लेकर जा रहे थे। जानकारी के अनुसार संतोषगढ़ पुलिस चौकी प्रभारी एएसआई प्रदीप कुमार अपनी टीम के साथ गश्त पर स्वां नदी के पुलिस के पास मौजूद थे। इस दौरान पुलिस की टीम ने स्वां नदी के पास बाइक पर जा रहे दो बाइक सवार युवकों को रोक कर चेक किया तो युवकों के कब्जे से 20.44 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। उधर, डीएसपी अशोक वर्मा का कहना है कि पुलिस ने चिट्टे के साथ पकड़े गए दोनों बाइक सवार युवकों को गिरफ्तार किया है।