फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: चिंतपूर्णी व्यापार मंडल ने स्मार्ट मीटरों का किया विरोध

Tue, 07 Jul 2026 06:58 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
भरवाईं (ऊना)। धार्मिक नगरी चिंतपूर्णी में स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया को लेकर व्यापारियों ने अपना विरोध दर्ज कराया है। सोमवार को चिंतपूर्णी व्यापार मंडल के सदस्यों और स्थानीय दुकानदारों की एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें बिजली बोर्ड द्वारा लगाए जा रहे स्मार्ट मीटरों के मुद्दे पर विस्तार से चर्चा की गई।
विज्ञापन


बैठक में शक्ति शर्मा, निरंजन कालिया, विक्रांत सूद, रोहित कालिया, जीवन कालिया, रामगोपाल, बृजमोहन, राजेश कुमार, अरुण शर्मा सहित अन्य व्यापारी मौजूद रहे। व्यापार मंडल ने निर्णय लिया कि इस संबंध में अपनी आपत्तियां और मांगें बिजली बोर्ड के अधिकारियों के समक्ष रखी जाएंगी। इसके लिए मंगलवार को बिजली बोर्ड के एसडीओ से मिलने का समय निर्धारित किया गया है।

व्यापारियों ने बताया कि सोमवार को भी वे बिजली बोर्ड कार्यालय जाने के लिए तैयार थे लेकिन एसडीओ के कार्यालय में मौजूद न होने के कारण मुलाकात नहीं हो सकी। बैठक में मौजूद व्यापारियों और दुकानदारों ने एकमत से कहा कि यदि कोई उपभोक्ता अपनी इच्छा से स्मार्ट मीटर लगवाना चाहता है तो उन्हें इससे कोई आपत्ति नहीं है लेकिन किसी भी दुकानदार या उपभोक्ता पर जबरन स्मार्ट मीटर थोपना उचित नहीं होगा।
विज्ञापन


व्यापार मंडल के सदस्यों ने कहा कि बिजली बोर्ड किसी भी उपभोक्ता का मौजूदा मीटर काटकर उसकी इच्छा के विरुद्ध स्मार्ट मीटर नहीं लगा सकता। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि विभाग द्वारा स्मार्ट मीटर लगाने के लिए दबाव बनाया गया या जबरदस्ती की गई तो व्यापारी वर्ग को आंदोलन का रास्ता अपनाने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।

व्यापार मंडल ने प्रशासन और बिजली बोर्ड से मांग की है कि स्मार्ट मीटरों को लेकर उपभोक्ताओं की सहमति और उनकी चिंताओं का सम्मान किया जाए तथा किसी भी प्रकार की जबरदस्ती से बचा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें