फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उमस भरी गर्मी में पानी को तरसे श्रद्धालु

Sun, 14 Aug 2016 11:01 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, चिंतपूणी/भरवाईं (ऊना)।
विज्ञापन
chintpurni - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चिंतपूर्णी मंदिर में श्रद्धालुओं के चढ़ाए गए चढ़ावे से करोड़ों की आमदनी होने के बावजूद भी मंदिर न्यास की ओर से श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। मेले के बाद पुलिस फोर्स भी वापस जा चुकी है और छुट्टियों के चलते मंदिर में भीड़ भी बढ़ गई है। चिंतपूर्णी में सावन अष्टमी मेले के दौरान रविवार के दिन मां के दरबार में श्रद्धालुओं की काफी भीड़ उमड़ी। करीब 25 हजार श्रद्धालुओं ने मां के दर पर शीश नवाया।
विज्ञापन


माता के दर्शनों के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की लाइनें लगनी शुरू हो गईं थी। श्रद्धालुओं की लंबी लाइनें सुबह पुराने बस स्टैंड को पार कर बाजार तक पहुंच गई थीं। तेज धूप में श्रद्धालुओं को घंटों कतारों में खड़े होकर मां के दर्शनों के लिए इंतजार करना पड़ा। मंदिर प्रशासन की ओर से धूप से बचने के लिए श्रद्धालुओं के लिए न तो टैंट लगाए गए और न ही टाट की व्यवस्था की गई।

इससे बुजुर्ग महिलाओं सहित बच्चों को भी माता के दर्शनों के लिए लाइनों में परेशानियों का सामना करना पड़ा। इसके अलावा पुराने बस अड्डे पर श्रद्धालुओं की लंबी लाइन में श्रद्धालु पीने के पानी के लिए तरसते रहे।
विज्ञापन


उधर, मंदिर अधिकारी सुभाष चौहान का कहना है कि बुधवार को लगभग 25 हजार श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन किए। श्रद्धालुओं के लिए टैंट की व्यवस्था न होने पर मंदिर अधिकारी ने कहा कि सुबह के समय धूप नहीं थी। इसलिए टैंट नहीं लगाए गए।


सावन अष्टमी मेले में चढ़ा 1.45 करोड़ का चढ़ावा
चिंतपूर्णी मंदिर में सावन अष्टमी मेले के दौरान एक करोड़ 45 लाख 15 हजार 926 रुपये नकदी व 184 ग्राम सोना व 8 किलो 43 ग्राम चांदी चढ़ावे के रूप में मंदिर न्यास को प्राप्त हुई है। यह जानकारी मंदिर अधिकारी सुभाष चौहान ने दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें