फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: चिंतपूर्णी के विधायक ने जरूरतमंदों को वितरित किए राहत राशि के चेक

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नैहरियां (ऊना)। चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने विश्राम गृह अंब में मंगलवार को जरूरतमंद परिवारों को राहत राशि वितरित की। मेडिकल बिलों की भरपाई और गरीब परिवारों की बेटियों की शादी के लिए 7.17 लाख रुपये आर्थिक सहायता के चेक वितरित किए। विधायक बबलू ने कहा कि प्रदेश सरकार समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिए कटिबद्ध है। चिकित्सा खर्च आम जनता के लिए एक बड़ी चिंता का विषय रहता है। इसे कम करने के लिए सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। इसके अलावा गरीब परिवारों की बेटियों के विवाह में आर्थिक सहायता देकर सरकार उनकी जिम्मेदारी को साझा कर रही है। कार्यक्रम के दौरान विधायक ने जनसमस्याएं भी सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनके समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास और जनता की भलाई के लिए वे निरंतर प्रयासरत हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें