फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: बच्चों को नशे के दूर रहने के प्रति किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दौलतपुर चौक (ऊना)। पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ऑफ एक्सीलेंस दौलतपुर चौक में शुक्रवार को जिला एवं सत्र न्यायाधीश ऊना के मार्गदर्शन में नशा विरोधी जागरूकता शिविर आयोजित हुआ। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणाम, कानूनी प्रावधान और सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक किया गया। जिला विधिक रक्षा सलाहकार विकास लोहिया ने एनडीपीएस अधिनियम और नशा अपराधों में दंड की जानकारी दी और युवाओं से नशे से दूर रहने का आह्वान किया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉ. सुखविंद्र सिंह ने नशे के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक प्रभावों पर चर्चा की और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। चौकी प्रभारी एसआई रवि पाल ने सड़क सुरक्षा, हेलमेट व सीट बेल्ट के महत्व और नियम उल्लंघन पर कानूनी कार्रवाई की जानकारी दी। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य वासुदेव ठाकुर, पार्षद विनय कंवर, प्रवक्ता मनोज ठाकुर और अन्य शिक्षक व छात्र उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें