फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: बच्चों ने पर्यटकों की हत्या के विरोध में अंब बाजार में निकाली रोष रैली

विज्ञापन
पहलगाम आतंकी हमले के विरुद्ध अंब बाजार में रैली निकालते गोकुल मोंटेसरी के विद्यार्थी। स्रोत संस - फोटो : रामलखन गुर्जर। स्रोत: स्वयं
विज्ञापन
प्रधानमंत्री को एसडीएम अंब सचिन शर्मा के माध्यम से भेजा ज्ञापन
विज्ञापन

सैलानियों की हत्या पर गहरा दुख और चिंता जताई
संवाद न्यूज एजेंसी
अंब(ऊना)। पहलगाम में आतंकी हमले में पर्यटकों की निर्मम हत्या के विरोध में नैहरियां के बच्चों ने अंब बाजार में रैली निकाली और एसडीएम के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा। पहलगाम आतंकी हमले ने देश के हर वर्ग को आहत किया है। इससे स्कूल के नन्हे बच्चे भी आहत हुए। विरोध में स्कूली बच्चों ने घटना के चित्रों और स्लोगन के साथ अंब में विरोध रैली निकाली। बुधवार को स्कूल के बच्चों ने रेस्ट हाउस अंब से लेकर एसडीएम कार्यालय तक आतंकवाद विरोधी पोस्टर, बैनर लेकर रैली निकाली और इस कायराना हरकत पर रोष जताया। बच्चों की तरफ से प्रधानमंत्री के नाम एसडीएम अंब सचिन शर्मा के माध्यम से ज्ञापन दिया गया। इसमें कहा गया है कि हम पहलगाम में पर्यटकों की हुई निर्मम हत्या पर गहरा दुख और चिंता व्यक्त करते हैं। यह घटना न केवल जम्मू और कश्मीर के पर्यटन उद्योग के लिए हानिकारक है, बल्कि पूरे देश के लिए भी चिंता का विषय है। पहलगाम के वैसरन पर्यटन स्थल पर हुआ यह आतंकी हमला भारत की संप्रभुता, कश्मीर की शांति और पर्यटन आधारित अर्थव्यवस्था पर सीधा हमला है। इस हमले में विशेष समुदाय के पुरुषों को ही मारा गया। इन अलगाववादियों ने विदेशी पर्यटकों को भी नहीं बख्शा। हमें लगता है कि इस घटना के पीछे के कारणों की जांच करना और दोषियों को सजा दिलाना आवश्यक है। हम आपसे आग्रह करते हैं कि पर्यटकों की सुरक्षा और संरक्षण सुनिश्चित करना, घटना की गहन जांच करना, पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा प्रदान करना और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए ठोस कदम उठाना अति आवश्यक है। स्कूल की आठवीं कक्षा की छात्रा सांची ने कहा कि आतंकी घटना में निर्दोष लोग मारे गए। हम प्रधानमंत्री से मांग करते हैं कि इस घटना के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। इस बारे में एसडीएम अंब सचिन शर्मा ने कहा कि बच्चों की विषय के प्रति जागरूकता प्रशंसनीय है। इससे पता चलता है कि बच्चे संवेदनशील हैं। देश की सरकार, प्रशासन और पुलिस को चाहिए कि इस मामले में सख्त से सख्त कार्रवाई सुनिश्चित हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें