ऊना। जिला युवा कांग्रेस ने पहलगाम में मारे गए सैलानियों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह ऊना से लेकर एमसी पार्क तक कैंडल मार्च किया। इस दौरान युवा कांग्रेस के पदाधिकारी ने पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए, वहीं भारत मां की जय के नारों के साथ हाथों में बैनर लेकर कैंडल मार्च निकालते हुए एमसी पार्क में श्रद्धांजलि अर्पित की। पाकिस्तान सरकार का पुतला फूंक कर युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों ने रोष व्यक्त किया और केंद्र सरकार से आग्रह किया कि इस तरह के जो घटनाएं घटित हुई हैं वह निंदनीय हैं और इससे पूरे देश में भय का माहौल है। इस मसले पर देश के प्रधानमंत्री, गृह मंत्री और रक्षा मंत्री तत्काल प्रभाव से आम जनमानस की भावनाओं का सम्मान करते हुए उचित कार्रवाई अमल में लाएं ताकि अमन, शांति और चैन का माहौल देश में बना रहे। संवाद