दौलतपुर चौक (ऊना)। महादेव पब्लिक सीनियर सेकंडरी स्कूल दौलतपुर चौक में रविवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। स्कूल प्रधानाचार्य सुरेश जरियाल ने वार्षिक रिपोर्ट पेश की और विद्यार्थियों की उपलब्धियां गिनवाईं। कार्यक्रम में नौनिहालों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेशकर खूब वाहवाही लूटी। सिया का एकल नृत्य, नर्सरी के नन्हें बच्चों का बम बम भोले पर नृत्य, प्रथम कक्षा के विद्यार्थियों ने चंदा चमके पर नृत्य पेश कर खूब तालियां बटोरी। तीसरी कक्षा के विद्यार्थियों ने वो किसना है... गाने पर नृत्य कर सबका मनमोहा। पांचवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने गरबा, सातवीं कक्षा का मिक्स बाॅलीवुड नृत्य पेश किया। चौथी और पांचवीं के विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत कार्यक्रम पेश किए। समारोह में राकेश कुमार, ममता शर्मा, स्वास्तिक शर्मा, अनमोल शर्मा, गद्दीनशीन बाबा राकेश शाह, हनी राजा, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष सुरिंदर ठाकुर, महासचिव वेद पराशर, विकास पराशर, कैप्टन श्रीराम, प्रदीप बिल्ला, ईशान, मृदुल, नरिंद्र कुमार व अन्य मौजूद रहे। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त मुख्य सचिव राकेश शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। जबकि समापन अवसर पर विधायक चैतन्य शर्मा ने भी शिरकत की।
इन्हें मिला सम्मान
समारोह में सिया, आराध्या, अनिका, आरुषि, रिहाना, शिवन्या, महक, अरुशी, आर्व, अथर्व, अक्षिता, इशिता, लतिका, आदर्श, आकाश, आरव, अक्षित, अंश, आर्यन, नक्श, समर, शिवम, सेजल, अवनि, आरुषि, कनिका, पायल, तनवी, लवलीन, कृतिका, नंदिनी, शगन, वंशिका, आंचल, दीपिका, कनिका, कार्तिक, आरव, समरजीत, वरुण, माधव, गुंजन, इशिता, मान्यता, अनुज, आयुष, विनायक, अखिल, अभिनव, आयुष, धैर्य, केतन, वंश, प्रिंस, अंशिका, अनुशिका, पलक, राधा, दीक्षा, प्रिया, पायल, पलक, अक्षित, अमित, देवेश, विकास, सनम को भी सम्मानित किया गया।