फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: शीतलहर से बच्चे हो रहे बीमार, सर्दी की छुट्टियां घोषित करे सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
अभिभावकों बोले, वर्तमान में मौसम बच्चों के स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं
विज्ञापन


शिक्षा विभाग ने 11 जनवरी से की है छुट्टियां घोषित

संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। जिले में शीतलहर के बीच स्कूलों में बच्चों की छुट्टियों को लेकर अभिभावक आवाज उठा रहे हैं। हालांकि, विभाग की ओर से 11 जनवरी से बच्चों की छुट्टियां पहले से घोषित की गई हैं लेकिन सुबह के समय चल रही सर्द हवाओं ने बच्चों का बाहर निकलना मुश्किल कर दिया है। अभिभावकों का तर्क है कि बच्चे बीमार हो रहे हैं। सुबह के समय 11 बजे तक धूप नहीं खिलती। ऐसे में प्रशासन को बच्चों के लिए राहत भरा कदम उठाना चाहिए। जिले के कई क्षेत्रों में बच्चे स्कूल के लिए सुबह साढ़े छह बजे के आसपास घर से निकलते हैं। उस समय सर्द हवाओं के बीच बच्चे स्कूली वाहनों पर सवार होते हैं। अगर किसी वाहन की खिड़की का शीशा हल्का सा भी खुला रह जाए तो बच्चे सर्दी का शिकार हो जाते हैं। सुबह के समय सर्दी की स्थिति यह है कि गर्म कपड़े भी नाकाफी साबित हो रहे हैं। अभिभावकों में नीलम देवी, मनु राधा, राजेश कुमार, सिद्धांत, पूजा व अन्य ने कहा कि बेशक आने वाले दिनों में छुट्टियां घोषित हैं लेकिन वर्तमान में भी अत्यधिक सर्दी पड़ रही है। कम से कम छोटे बच्चों को लेकर कोई फैसला लेना चाहिए। अगर छुट्टियां नहीं कर सकते तो तड़के ही बच्चों को स्कूल ले जाने आने वाले वाहनों के लिए कोई समय निर्धारित हो। स्कूल अपनी सुविधा के लिहाज से वाहन भेजते हैं और बच्चे उसका खामियाजा भुगत रहे हैं।
बॉक्स

बुखार, सर्दी, जुकाम के मामले बढ़े

भीषण सर्दी के बीच जिले में बच्चों के बुखार, सर्दी, जुकाम की चपेट में आने के मामले बढ़ गए हैं। स्थिति यह है कि क्षेत्रीय अस्पताल में 50 से अधिक बच्चे ओपीडी में इलाज के लिए लाए जा रहे हैं। कई बच्चों का इलाज निजी अस्पताल में भी चल रहा है। हालांकि, बीते दिनों बारिश होने से शुष्क सर्दी की मार घटी है लेकिन सर्द हवाओं का दौर सुबह और शाम जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट्स

उपनिदेशक जिला प्रारंभिक शिक्षा सोमलाल धीमान ने बताया कि छुट्टियों को लेकर सरकार, विभाग और प्रशासन की ओर से पहले ही घोषणा की गई है। अगर उसमें कोई बदलाव किया जाएगा तो निश्चित तौर पर उसे तुरंत प्रभाव से लागू किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें