ऊना। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ऊना की ओर से सुरक्षित बचपन अभियान-2026 के तहत जिले के 11 विद्यालयों में शनिवार को जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसके साथ ही अभियान के पहले चरण का समापन हो गया। यह चरण 26 से 31 अक्तूबर तक चलाया गया।
अभियान के तहत बसाल स्कूल में मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी नेहा शर्मा ने विद्यार्थियों को कानून जानो, बचपन बचाओ विषय पर जागरूक किया। आदर्श पब्लिक स्कूल पंडोगा में न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी उर्वशी ने मेरा बचपन, मेरा अधिकार और अंदौरा स्कूल में न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी अंब तान्या ने कानून जानो, बचपन बचाओ विषय पर जानकारी दी।
संस्कार भलैठी स्कूल बंगाणा में उप मुख्य विधिक सहायता बचाव अधिवक्ता परवीन चौधरी ने विद्यार्थियों को जागरूक किया।
बाथड़ी स्कूल में सहायक विधिक सहायता बचाव अधिवक्ता विकास लोहिया ने बोलो, बताओ, बचाओ और परमार स्कूल कैलाशनगर, बनेहड़ा में सहायक विधिक सहायता बचाव अधिवक्ता सुमेधा शर्मा ने जागरूक बचपन, सशक्त भारत पर जानकारी दी।
बसदेहड़ा में पैनल अधिवक्ता रुचि ने सुरक्षित क्लिक, सुरक्षित बचपन, एसडी पब्लिक स्कूल पालकवाह में पैनल अधिवक्ता विकास राणा ने जागरूक बचपन, सशक्त भारत और मवा सिंधियां में पैनल अधिवक्ता दिनेश कुमार सैनी ने जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए। शिवपुर में पैनल अधिवक्ता राहुल सूद ने और चौकीमन्यार में पैनल अधिवक्ता शिखा ने विद्यार्थियों को जानकारी दी।
कार्यक्रमों में विद्यार्थियों को बाल अधिकारों, बाल संरक्षण कानूनों, सुरक्षित एवं असुरक्षित स्पर्श की पहचान, दुर्व्यवहार और शोषण की रोकथाम के बारे में बताया गया।
इसके अलावा साइबर अपराधों, ऑनलाइन उत्पीड़न और डिजिटल प्लेटफॉर्म के सुरक्षित एवं जिम्मेदार उपयोग की जानकारी दी गई।