फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: वाद-विवाद में मानसी और पेंटिंग में मुस्कान अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लॉक स्तर पर चलोला स्कूल ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन
विज्ञापन

किशोरावस्था शिक्षा और नशे के दुरुपयोग निवारण विषय पर करवाई प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
नारी (ऊना)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चौकी मन्यार में किशोरावस्था शिक्षा और नशे के दुरुपयोग निवारण विषय पर ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ब्लॉक के लगभग 12 प्रतिष्ठित विद्यालयों ने भाग लिया। डिक्लेमेशन, पेंटिंग और क्विज जैसी विभिन्न प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस आयोजन में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चलोला के छात्रों ने दो प्रमुख प्रतियोगिताओं में अपनी छाप छोड़ी। वाद-विवाद में कक्षा 10वीं की छात्रा मानसी ठाकुर ने 21 प्रतिभागियों के बीच प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। उनके एस्कॉर्ट शिक्षक राजिंद्र कुमार (प्रवक्ता अंग्रेजी) ने मानसी और अन्य प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह उपलब्धि मानसी की कड़ी मेहनत, उत्कृष्ट कंटेंट और समय प्रबंधन का परिणाम है। इसी प्रकार पेंटिंग में कक्षा 9वीं की छात्रा मुस्कान ने 18 प्रतिभागियों के बीच द्वितीय स्थान प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि मुस्कान अब अपनी प्रतिभा के बल पर विद्यालय के वरिष्ठ छात्रों में भी अलग पहचान बना चुकी है। प्रधानाचार्य अश्वनी कुमार ने इनके सहायक अध्यापकों शोभा शर्मा कला स्नातक व सविता विज्ञान स्नातक और छात्रों की इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी और रिटायर्ड स्वयंसेवी शिवपाल ठाकुर की ओर से उपहार स्वरूप दिए गए इनाम वितरित किए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें