फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री जल्द आपदा ग्रस्त परिवारों को देंगे राहत राशि के चेक : विवेक

विज्ञापन
विज्ञापन
कहा, प्रभावितों की सूची मुख्यमंत्री को सौंपी
विज्ञापन

जमीनी स्तर पर प्रभावित परिवारों की समस्याओं को गंभीरता से सुनें अधिकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
बंगाणा (ऊना)। कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक विवेक शर्मा ने हाल ही में आई प्राकृतिक आपदा से प्रभावित लोगों को बड़ी राहत मिलने का भरोसा दिलाया है। कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू शीघ्र ही कुटलैहड़ क्षेत्र का दौरा करेंगे। इस दौरान आपदा में पूरी तरह क्षतिग्रस्त हुए मकानों के मालिकों को एक लाख रुपये से लेकर आठ लाख तक की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। राहत राशि के चेक मुख्यमंत्री स्वयं अपने कर-कमलों से वितरित करेंगे। विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि वे मीडिया में सुर्खियां बटोरने में नहीं, बल्कि धरातल पर रहकर वास्तविक कार्य करने में विश्वास रखते हैं। कुटलैहड़ क्षेत्र में जिन परिवारों के मकान आपदा में पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं, जो परिवार बेघर हो चुके हैं अथवा जिनके मकानों, दुकानों और पशुशालाओं में दरारें आई हैं या किसी भी प्रकार का नुकसान हुआ है, उन सभी का विस्तृत सर्वेक्षण कर लिया गया है। प्रत्येक प्रभावित परिवार के नुकसान की संपूर्ण रिपोर्ट तैयार कर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को सौंप दी गई है। विधायक ने आश्वासन दिया कि राहत प्रक्रिया में पूर्ण पारदर्शिता बरती जाएगी और वास्तविक रूप से प्रभावित लोगों को ही सहायता प्रदान की जाएगी। विवेक शर्मा ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे जमीनी स्तर पर जाकर प्रभावित परिवारों की समस्याओं को गंभीरता से सुनें और उनका त्वरित समाधान सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें