उप निदेशक उच्च शिक्षा विभाग अनिल कुमार ने बच्चों से किया संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। उप निदेशक उच्च शिक्षा विभाग अनिल कुमार तक्खी ने शुक्रवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टकारला तथा बेहड़ जस्वां का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि दोनों स्कूलों में शिक्षण कार्य सुचारु पाया गया। इस दौरान अनिल कुमार ने बच्चों से संवाद किया और शिक्षण व्यवस्था को जांचा। स्कूल में अध्यापकों की उपस्थिति का रजिस्टर, मिड-डे मील रजिस्टर आदि का निरीक्षण किया। जहां पर खामियां पाई गईं, वहां अध्यापकों को मौके पर ही इन्हें दूर करने के निर्देश दिए गए। अनिल कुमार ने कहा कि विद्यालय को साफ रखना हम सब की नैतिक जिम्मेदारी है। किसी भी विद्यालय में सफाई के प्रति कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अध्यापकों को कहा कि बच्चों को पढ़ाने के लिए ज्यादा से ज्यादा आईसीटी लैब और लाइब्रेरी का प्रयोग करें, ताकि शिक्षण कार्य को प्रभावशाली बनाया जा सके। इस मौके पर उनके साथ आलोक कुमार अधीक्षक ग्रेड 1, प्रधानाचार्य माध्यमिक पाठशाला टकारला अनिल कुमार, प्रधानाचार्य बेहड़ जस्वां स्कूल परस राम ठाकुर तथा दोनों स्कूलों के स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।