फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: अमेरिका भेजने के नाम पर 17.68 लाख रुपये ठगे

Thu, 18 Jul 2024 03:13 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। शहर के साथ लगते अप्पर अरनियाला गांव में एक युवक के साथ अमेरिका भेजने के नाम पर 17.68 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में सर्वजोत सिंह निवासी अप्पर अरनियाला ने बताया कि सोशल मीडिया पर अमेरिका में नौकरी का विज्ञापन देखा था। विज्ञापन में उसने अपना मोबाइल नंबर डाल दिया।
विज्ञापन

युवक ने पुलिस को बताया कि कुछ दिन बाद अमेरिका से किसी व्यक्ति ने व्हाट्सएप नंबर पर संपर्क किया और विदेश भेजने के नाम पर उसके दस्तावेज मंगवाए। दस्तावेज भेजने के बाद 11 मई को व्हाट्सएप कॉल के माध्यम से नौकरी का ऑफर लेटर भेज दिया गया। इसके दो दिन बार फिर फोन आया और वीजा अप्रूवल की फीस मांगी गई। बाद में अलग-अलग राशि में उसने कुल 17.68 लाख रुपये जमा करवाए। सर्वजोत का कहना है कि इस दौरान उसे शक हुआ कि कहीं उसके साथ धोखाधड़ी तो नहीं हो रही। जब उसने दिए गए व्हाट्सएप नंबरों पर वीडियो कॉल की तो किसी ने नहीं उठाई। इसके बाद उसने पुलिस को शिकायत सौंपी।
पुलिस अधीक्षक ऊना राकेश सिंह ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि लोग भी सोशल मीडिया पर मिलने वाले प्रलोभनों से बचें। उन्होंने कहा कि शॉर्टकट के चक्कर में कई बार लोग किसी की बातों में आ जाते हैं, जिससे उन्हें नुकसान उठाना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें