फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाम जप से जीवन में आता है सकारात्मक बदलाव : शास्त्री

विज्ञापन
बड़ूही में  शिव पुराण महाकथा सुनते हूए श्रद्धालु।स्रोत आयोजक
विज्ञापन
बड़ूही (ऊना)। बड़ूही में शिव पुराण महाकथा में कथा वाचक सुरेंद्र शास्त्री ने भक्तों को भगवान शिव की महिमा और नाम जप के महत्व के बारे विस्तार से समझाया। उन्होंने बताया कि नाम जप से न केवल आत्मिक शांति मिलती है, बल्कि यह व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक बदलाव भी लाता है। भगवान का नाम जप करने से मनुष्य की आत्मा पवित्र होती है और जीवन के कठिन संघर्षों से उभरने में मदद मिलती है। व्यक्ति को जीवन के हर कार्य को भगवान को साक्षी मानकर करना चाहिए, ताकि हर कार्य में पवित्रता और ईश्वर का आशीर्वाद बना रहे। जब हम अपने दैनिक जीवन में भगवान का नाम लेते हैं तो हमारा हर कार्य भगवान के साथ जुड़ जाता है और हर स्थिति में हमें सही मार्ग पर चलने की प्रेरणा मिलती है। उनका मानना है कि यह नाम जप न केवल मन को शांति देता है, बल्कि यह जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है। उन्होंने कहा कि जब हम भगवान के नाम का जप करते हैं तो हमारी मानसिकता बदलती है और हम हर परिस्थिति में भगवान की उपस्थिति का अनुभव करते हैं। इससे न केवल हमारी आत्मिक स्थिति सुदृढ़ होती है, बल्कि हम अपनी जीवन की चुनौतियों का सामना भी सहजता से कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें