फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: गांधीनगर कैपिटल- दौलतपुर चौक एक्सप्रेस की समयसारिणी में बदलाव मांगा

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना और हमीरपुर जिले के यात्रियों ने रेलवे से लगाई गुहार
विज्ञापन

सफर में करना पड़ता है लंबा इंतजार

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। ऊना और हमीरपुर जिले के लोगों ने रेलवे बोर्ड अंबाला प्रभाग से गांधीनगर कैपिटल-दौलतपुर चौक एक्सप्रेस रेलगाड़ी (19411) की समयसारिणी में सुधार की मांग की है। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि गुजरात से राजस्थान, हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब होते हुए ऊना के दौलतपुर चौक आने वाली इस रेलगाड़ी के समय में संशोधन किया जाए तो प्रदेश के लोगों को काफी राहत मिली और रेलवे को भी काफी फायदा होगा। इस रेलगाड़ी में सफर करने वाले यात्रियों का कहना है कि वर्तमान समय में रेलगाड़ी का कुरुक्षेत्र जंक्शन स्टेशन पर लोकोमोटिव रिवर्सल किया जाता है। इसके बाद यह रेलगाड़ी सुबह 5:20 बजे अपने अगले स्टेशन अंबाला छावनी के लिए रवाना होती है। कुरुक्षेत्र और अंबाला छावनी जंक्शन दोनों स्टेशनों के बीच 42 किलोमीटर की दूरी है। अन्य रेलगाड़ियां जहां इस दूरी को 40 मिनट में पूरा करती हैं, वहीं 19411 एक्सप्रेस रेलगाड़ी यह दूरी 1:15 मिनट में तय करती है। अंबाला छावनी जंक्शन और चंडीगढ़ जंक्शन स्टेशन पर जहां अधिकतर रेलगाड़ियों का पांच से सात मिनट का ठहराव होता हैं। इस रेलगाड़ी को अंबाला छावनी स्टेशन पर 13 मिनट और चंडीगढ़ जंक्शन स्टेशन पर 19 मिनट का लंबा ठहराव दिया गया है। इसके बाद पंजाब के मोरिंडा जंक्शन या रूपनगर स्टेशन पर पीछे नई दिल्ली से अंब अंदौरा वंदे भारत एक्सप्रेस को आगे निकालने के लिए रेलगाड़ी को 25 से 40 मिनट खड़े रहना पड़ता है। जिला ऊना के कई रेल यात्रियों ने मीडिया के माध्यम से रेलवे से इस समस्या के समाधान की गुहार लगाई है।

1. इस रेलगाड़ी में क्षेत्र से काफी लोग यात्रा करते हैं, लेकिन कुरुक्षेत्र में काफी देर तक गाड़ी के अंदर ही इंजतार करना पड़ता है। इससे बेहद परेशानी होती है। रेलवे से गुहार है कि रेलगाड़ी की समयसारिणी में बदलाव किया जाए। -अभिषेक, निवासी टिहरा कलां, बंगाणा
विज्ञापन


2. अगर रेलगाड़ी के समय में बदलाव होता है तो प्रदेश के लोगों को इसका बेहद फायदा मिलेगा। वर्तमान में जहां यह रेलगाड़ी दोपहर 12 बजे पहुंच रही है। बदलाव होने से 11:45 बजे तक दौलतपुर पहुंच जाया करेगी। -महेश, निवासी कुठार कलां
विज्ञापन


3. रेलवे बोर्ड से ट्रेन के समय को लेकर गुहार लगाई गई है। इसकी समयसारिणी में सुधार होता है तो यह रेलगाड़ी दौलतपुर चौक दोपहर 12 की जगह सुबह 10:45 या 11 बजे पहुंच जाया करेगी। इससे हजारों यात्रियों को लाभ मिलेगा। -अरुण कौशल, निवासी धुंधला, कुठार खुर्द
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें