फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: मौसम में बदलाव, बढ़े वायरल के मामले

Tue, 07 Apr 2026 12:23 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
ऊना अस्पताल में पर्चाी कक्ष के बाहर जमा भीड़।संवाद
विज्ञापन
ऊना। क्षेत्रीय अस्पताल में सोमवार को मरीजों की भारी भीड़ उमड़ी। बीते कुछ दिनों में मौसम में लगातार हो रहे बदलाव के चलते वायरल बुखार, सर्दी-जुकाम, खांसी और गले में संक्रमण के मामलों में तेजी आई है।
विज्ञापन

सुबह से ही अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की लंबी कतारें लगी रहीं। सुबह के समय ओपीडी की पर्ची बनाने के लिए लोग कतारों में खड़े नजर आए।
सोमवार को क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचे अधिकांश मरीजों में बुखार, बदन दर्द, खांसी, जुकाम और गले में खराश जैसी शिकायतें देखने को मिलीं। इस दौरान हर उम्र वर्ग के लोग वायरल बुखार की चपेट में आ रहे हैं।
चिकित्सकों के अनुसार दिन में गर्मी और सुबह-शाम ठंड के कारण लोग तेजी से वायरल संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं। बता दें कि बीते कुछ दिनों में रोजाना औसतन 100 के करीब लोग वायरल की शिकायत के साथ अस्पताल में पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

चिकित्सकों ने लोगों को बदलते मौसम में विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है।
क्षेत्रीय अस्पताल में तैनात एमडी मेडिसिन डॉ. राहुल कौंडल ने बताया कि बीते दिनों मौसम में हुए बदलाव के चलते वायरल के मामले बढ़े हैं। इसे लेकर मरीजों को खानपान का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी है।
विशेषज्ञों ने बताया कि दिन में कई बार तेज धूप के चलते ठंडे पेय पदार्थों का लोग सेवन कर रहे हैं। लोगों को फिलहाल इससे बचना चाहिए। इससे सर्दी, जुकाम व अन्य दिक्कतें बढ़ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें