फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: मौसम में बदलाव, 23 लोग बुखार और छह डायरिया से पीड़ित

Fri, 20 Mar 2026 12:34 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। मौसम में आए एकाएक बदलाव का असर आम जनता की सेहत पर देखने को मिला है। वीरवार को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में 451 ओपीडी दर्ज की गई। सुबह से ही लोग उपचार के लिए पर्ची काउंटर पर कतारों में अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। वहीं दूसरी ओर ओपीडी से लेकर टेस्ट करवाने के लिए लोगों की खासी भीड़ उमड़ी रही। 23 लोग बुखार और छह डायरिया से ग्रस्त निकले हैं। सबसे ज्यादा 250 महिलाएं विभिन्न प्रकार की बीमारियों की चपेट में आई हैं। 144 पुरुष भी मौसम के बदलाव के चलते बीमारियों की चपेट में आए हैं। वहीं दूसरी ओर मातृ एवं शिशु अस्पताल की ओपीडी में भी 33 मेल शिशु और 24 फीमेल शिशु उपचार के लिए पहुंचे हैं। क्षेत्रीय अस्पताल ऊना के चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर संजय मनकोटिया के अनुसार दो-तीन दिनों से एकाएक मौसम ने करवट बदली है। बारिश के चलते मौसम सर्द हुआ है जिसका असर लोगों की सेहत पर देखने को मिला है। उन्होंने आम जनता से मौसम में आए बदलाव को मद्देनजर रखते हुए अपने खानपान पर विशेष ध्यान देने का आह्वान किया है। बाजार के तले, भुने और फास्ट फूड का सेवन करने से परहेज करें। घर में ही संतुलित और पौष्टिक खाना दिया जाए ताकि मौसम के बदलाव का लोगों की सेहत पर ज्यादा असर न पड़े। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वह किसी भी प्रकार के संक्रमण की चपेट से बचाव के लिए घर में समय बर्बाद न करें। अस्पताल आकर चिकित्सक से परामर्श करने के बाद ही दवा का सेवन करें। मौसम के बदलाव के चलते ज्यादातर लोग बुखार, सर्दी खांसी और जुकाम से ग्रस्त हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें