फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: खनन पर आठ वाहन चालकों के काटे 70,000 के चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ऊना। जिला पुलिस की ओर से खनन के खिलाफ कार्रवाई जारी है। शनिवार को आठ वाहनों को पकड़ा गया। सभी आठ वाहनों के चालकों का 70000 रुपये का चालान किया गया। इसके साथ ही पुलिस ने यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों पर भी कार्रवाई की। 466 वाहनों का चालान काटकर 1.19 लाख रुपये का जुर्माना वसूल किया गया। इसके अलावा सार्वजनिक स्थान पर धूम्रपान करने पर 16 व्यक्तियों के चालान काटे गए और 1600 रुपये जुर्माना प्राप्त किया गया। पुलिस अधीक्षक ऊना राकेश सिंह ने बताया कि पुलिस टीमें अवैध गतिविधियों के खिलाफ लगातार सक्रिय है। खनन करने वाले तत्वों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस की टीमें दिन रात गश्त में जुटी हैं। उन्होंने जिलावासियों से आग्रह किया है कि यातायात नियमों का पालन करें। हर सड़क मार्ग पर उच्च गुणवत्ता के सीसीटीवी लगाए गए हैं। नियम तोड़ने वाले बच नहीं सकते। इसलिए नियमों का पालन करें। इसी में वाहन चालकों की सुरक्षा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें