फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: चक की टीम ने बनाए 100 रन, दिलवा की टीम 60 पर आल आउट

Sat, 06 Apr 2024 12:35 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
चौथी क्रिकेट प्रतियोगिता में लगभग 16 पंचायतों के खिलाड़ी ले रहे हिस्सा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बंगाणा, ऊना। उपमंडल बंगाणा क्षेत्र की खरयालता पंचायत के सदा शिव ध्यूंसर महादेव क्लब बही के सौजन्य से पूर्व खिलाड़ी दिवंगत अभिषेक राणा और राजेन्द्र सिंह की याद में चौथी क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित करवाई जा रही है। इस प्रतियोगिता में लगभग 16 पंचायतों के खिलाड़ी अपनी-अपनी टीम सहित भाग ले रहे हैं। इस प्रतियोगिता की अध्यक्षता पंजाब रेजिमेंट के जवान नीरू चौधरी कर रहे हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को मुख्यातिथि के रूप में सेवानिवृत्त उपनिदेशक सैनिक कल्याण बोर्ड ऊना से मेजर रघुवीर सिंह ने शिरकत की और उन्होंने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी तथा खिलाड़ियों को खेल को खेल भावना से खेलने के प्रति जागरूक किया। साथ में सभी खिलाड़ियों को नशे से दूरी बनाए रखने के लिए जागरूक किया गया। खेलकूद प्रतियोगिता में पहले मैच में दिलवा और चक में मुकाबला देखने को मिला। चक ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 100 रन बनाए, परन्तु दिलवा की टीम 60 रन पर आल आउट हो गई। वहीं, दूसरे मुकाबले में बनेहड़ा तथा अलोह में मुक़ाबला होगा। इस प्रतियोगिता के शुभारंभ के मौके पर मुख्यातिथि मेजर रघुवीर सिह, विशेष अतिथि कैप्टन मदन लाल, समाजसेवी रोहित शर्मा, युवा क्लब अध्यक्ष रघुवीर सिंह संगम, बीडीसी सदस्य राजेन्द्र ठाकुर ने 5100-5100 रुपये तथा लोक निर्माण विभाग से सेवानिवृत्त अधीक्षक कुलदीप सिंह ने 2100 रुपये इन युवाओं की हौंसला अफजाई करते हुए दिए। इस प्रतियोगिता का आयोजन आशीष धीमान, बिक्की शर्मा और मनोज शर्मा युवा कर रहे हैं। इस मौके पर स्थानीय पंचायत प्रधान राकेश धीमान, सेवानिवृत्त मुख्य अध्यापक, रणधीर सिंह, सेवानिवृत्त हिमाचल पथ परिवहन निगम के चालक रणवीर सिंह, धर्म पाल सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें