नंगल। पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों को लेकर शुक्रवार को वामपंथी संगठन सीपीआईएम ने नंगल में रोष प्रदर्शन किया। इस मौके पर केंद्र सरकार का पुतला फूंका। संगठन कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।प्रदर्शन अड्डा मार्केट में स्थित पंडित राम किशन भड़ोलिया भवन से शुरू हो तहसील कांपलेक्स पहुंचा। कामरेड सुखदेव सिंह और रघुवीर सिंह ने कहा कि पेट्रोल-डीजल की दरों में प्रति दिन होने वाली वृद्धि का असर अब आदमी की जेब पर पड़ने लगा है।
इससे प्रतिदिन प्रयोग में आने वाले चीजों के दाम भी आसमान छूने लगे हैं। गरीब आदमी के लिए दो वक्त की रोटी की भी चिंता सताने लगी है। इस मौके पर रण विजय सिंह, कश्मीर सिंह, सोमनाथ, जैमल सिंह, सोनू, रेखा, सुनीता, राज कुमारी, कांता, कुलविंद्र कौर और राधिका मौजूद रहे।