फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: एसबीआई एटीएम में तोड़फोड़ मामले में खंगाले जा रहे सीसीटीवी

Fri, 08 May 2026 06:45 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
पंडोगा (ऊना)। घालुवाल में एसबीआई एटीएम में तोड़फोड़ और चोरी करने के विफल रहे प्रयास मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। एटीएम में रखी करीब 13 लाख 50 हजार 500 रुपये की नकदी सुरक्षित बताई जा रही है। शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि आरोपी ने एटीएम को नुकसान पहुंचाया लेकिन पैसे निकालने में सफल नहीं हो पाया। मामले की सूचना एटीएम संचालन से जुड़ी कंपनी के कर्मचारी द्वारा दी गई, जिसके बाद संबंधित अधिकारी और डीएसपी मौके पर पहुंचे तथा स्थिति का जायजा लिया। फिलहाल सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है, जिसमें चेन्नई स्थित कंपनी की फुटेज के साथ-साथ आसपास लगे स्थानीय कैमरों की रिकॉर्डिंग भी जांची जाएगी। अभी तक मामले में एफआईआर दर्ज नहीं हुई है। डीएसपी हरोली मोहन रावत का कहना है कि फिलहाल मामले को लेकर शिकायत प्रक्रिया जारी है और पुलिस जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें