फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: शहरी निकाय चुनाव के लिए ईवीएम की प्रथम स्तरीय जांच आज

Fri, 08 May 2026 06:39 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। अतिरिक्त उपायुक्त ऊना महेंद्र पाल गुर्जर ने बताया कि शहरी निकाय चुनाव-2026 के दृष्टिगत इलेक्ट्रॉनिक मतदान मशीनों (ईवीएम) की प्रथम स्तरीय जांच 8 मई को सुबह 10 बजे उपायुक्त कार्यालय परिसर स्थित चौथी मंजिल के बैठक कक्ष में स्थापित स्ट्रांग रूम में की जाएगी। उन्होंने बताया कि मशीनों की तकनीकी जांच भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड के अभियंताओं द्वारा की जाएगी। इस दौरान सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया गया है ताकि वे जांच प्रक्रिया का अवलोकन कर सकें तथा पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित हो सके। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से निर्धारित समय पर निर्धारित स्थल पर उपस्थित होने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें