फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रायपुर मैदान में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे

Thu, 01 Aug 2024 01:57 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
बंगाणा (ऊना)। उपमंडल बंगाणा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रायपुर मैदान में बुधवार को जन आरोग्य समिति की बैठक चेयरमैन कृष्ण पाल शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
विज्ञापन

बैठक में डॉ. पारूल ठाकुर, स्थानीय पंचायत प्रधान रीता शर्मा, मदन गोपाल शर्मा, आंगनबाड़ी सुपरवाइजर मधु सुमन, डॉक्टर पल्लवी, विक्रमा, सुरेंद्रा, जीवन कुमार, रामआसरा शर्मा आदि दर्जनों गणमान्य लोग उपस्थित रहे। बैठक के बाद समिति के चेयरमैन कृष्ण पाल शर्मा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि बैठक में पूरे अस्पताल में तुरंत प्रभाव से सीसीटीवी कैमरे लगाने का प्रस्ताव पारित किया गया। कृष्ण पाल शर्मा ने कहा कि हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर रायपुर मैदान में रोगियों की सुविधा हेतु बैठने के लिए शेड बनाया जाएगा, ताकि रोगियों के साथ आने वालों को भी बैठने के लिए उचित स्थल मिल सके।
वहीं, स्वास्थ्य अस्पताल के परिसर में एक तुलसी का पौधा मां के नाम अभियान के तहत रोपा गया। पाल शर्मा ने कहा कि गर्मियों में आग की भेंट चढ़े लाखों पौधों की भरपाई के लिए सभी को आगे आकर और बढ़-चढ़कर पौधरोपण करना होगा। पाल शर्मा ने जनता से आग्रह किया है कि इस वर्ष वन महोत्सव को एक त्योहार की तरफ मनाते हुए हर व्यक्ति ज्यादा से ज्यादा पौधरोपण करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें