फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: गायनी ओपीडी के बाहर घंटों इंतजार से बढ़ी परेशानी

Fri, 09 Oct 2026 01:08 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में वीरवार को गायनी ओपीडी के बाहर मरीजों की भारी भीड़ उमड़ने से महिलाओं और तीमारदारों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

सुबह से ही स्त्री रोग विभाग की ओपीडी के बाहर मरीजों की कतार लगी रही। कई महिलाएं चिकित्सक से परामर्श के लिए काफी देर तक अपनी बारी का इंतजार करती रहीं।
जानकारी के अनुसार अस्पताल में तैनात एक स्त्री रोग विशेषज्ञ वीरवार को ऑपरेशन थियेटर में व्यस्त रहीं। इसका असर ओपीडी की व्यवस्था पर पड़ा। एक ही चिकित्सक के उपलब्ध होने के कारण मरीजों की संख्या बढ़ती गई और ओपीडी के बाहर भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन

दूरदराज के क्षेत्रों से उपचार के लिए पहुंची महिलाओं को भी अपनी बारी के लिए इंतजार करना पड़ा। वीरवार सुबह अस्पताल खुलने के बाद से ही गायनी ओपीडी के बाहर मरीज पहुंचने शुरू हो गए थे।
कुछ ही देर में यहां लंबी कतार लग गई। कई मरीजों के साथ उनके तीमारदार भी मौजूद रहे, जिससे ओपीडी के बाहर भीड़ और बढ़ गई। मरीजों को अपनी जांच और चिकित्सकीय परामर्श के लिए काफी समय तक इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

मरीजों ने अस्पताल प्रबंधन से मांग की है कि ओपीडी में मरीजों की संख्या और चिकित्सकों की उपलब्धता के अनुसार व्यवस्था बनाई जाए, ताकि किसी एक चिकित्सक के ऑपरेशन या अन्य ड्यूटी में व्यस्त रहने पर ओपीडी प्रभावित न हो और मरीजों को लंबे समय तक इंतजार न करना पड़े।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें