फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: जातिसूचक शब्द कहने पर महिला प्रधान समेत चार पर मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अंब (ऊना)। क्षेत्र की एक ग्राम पंचायत में एक व्यक्ति ने महिला प्रधान सहित चार लोगों पर उसकी निजी भूमि पर जबरन रास्ता बनाने और जातिसूचक शब्द कहने का आरोप लगाया है। शिकायतकर्ता ने इस संबंध में अंब थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता शनिवार को अपने खेत में घास काट रहा था, तभी उसने देखा कि एक ट्रैक्टर-ट्रॉली से उसकी जमीन पर पत्थर डाले जा रहे हैं। जब उसने मौके पर मौजूद लोगों से इसका कारण पूछा तो उन्होंने उसके साथ अभद्र व्यवहार किया और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया।शिकायतकर्ता का कहना है कि जिस भूमि पर यह घटना हुई, उससे संबंधित मामला प्रदेश सरकार और अदालत में विचाराधीन है। एसडीपीओ अंब डॉ. वसुधा सूद ने बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें