अंब (ऊना)। सर्व हितकारी युवा मंडल पंजोआ लडोली की बैठक रविवार को आयोजित की गई। सर्व हितकारी युवा मंडल पंजोआ लडोली की बैठक रविवार को आयोजित की गई। युवा मंडल अपने सामाजिक सरोकारों को क्षेत्र में मजबूती के साथ आगे बढ़ा सके, इसके लिए मंडल की कार्यकारिणी का गठन किया गया। सर्वसम्मति से जसवीर कुमार को युवा मंडल का प्रधान चुना गया। सुनील कुमार को उपप्रधान और अनिल कुमार को महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अलावा संजीव कुमार, राहुल सुर्याल और अभिषेक शर्मा को सचिव बनाया गया है। कोषाध्यक्ष का दायित्व पुनीत शर्मा को सौंपा गया, जबकि अधिवक्ता सौरव शर्मा को मुख्य सलाहकार नियुक्त किया गया। कार्यकारिणी में अमित शर्मा, शमशेर अली, अनिल तक्खी और शाहिद खान को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। युवा मंडल का प्रधान चुने जाने पर जसवीर कुमार ने सभी सदस्यों का आभार जताते हुए कहा कि वह युवाओं की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का हरसंभव प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि मंडल सामाजिक जागरूकता, पर्यावरण संरक्षण, नशा उन्मूलन जैसे विषयों पर अभियान चलाएगा और क्षेत्र के विकास में सक्रिय भूमिका निभाएगा। संवाद