फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: कार का टायर फटा, दीवार से टकराई, महिला गंभीर

Tue, 11 Mar 2025 12:40 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी नैहरियां (ऊना)। उपमंडल अंब के नैहरियां में जयसिंहपुर के श्रद्धालु बाबा बड़भाग सिंह मैड़ी से माथा टेकने के बाद घर वापस जा रहे थे। ऐसे में नैहरियां में कार का टायर फटने के कारण घर की दीवार से टकरा गई।
विज्ञापन

कार में छह श्रद्धालु सवार थे, जिनमें दो पुरुष, एक बच्चा, तीन महिलाएं थीं।
घायलों की पहचान गौरव कुमार (28) पुत्र शक्ति चंद, ईशा (24) पत्नी सुरजीत सिंह, सुरजीत सिंह (29) पुत्र शक्ति चंद, किरण बाला (46) पत्नी शक्ति चंद, तुषार (14) पुत्र सुरजीत सिंह के तौर पर हुई। सभी घायल अप्पर लंबागांव, तहसील जयसिंहपुर, जिला कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश के निवासी बताए जा रहे हैं।
इनमें महिला किरण बाला को गंभीर हालत में स्थानीय लोगों तथा पुलिस की मदद से नागरिक अस्पताल अंब में भेजा गया। ब्लॉक मेडिकल अफसर राजीव गर्ग ने कहा कि महिला की स्थिति को गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के उपरांत पीजीआई रेफर किया गया है। पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें