फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: कार चोरी का आरोपी तीन दिन की रिमांड पर भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
अदालत से
विज्ञापन

अंब (ऊना)। मैड़ी में कार चोरी के आरोपी को मंगलवार को अदालत में पेश किया गया। यहां से उसे तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया। जानकारी के अनुसार 10 जुलाई 2025 को मैड़ी से एक मारुति 800 कार चोरी हो गई थी। इसमें कार में रखे दो मोबाइल फोन भी कार के साथ चोरी कर लिए गए। बाद में फोन की लोकेशन ट्रेस कर पुलिस ने चोरी की गई कार के साथ एक आरोपी को चोहला साहिब तरनतारन से गिरफ्तार किया था। जबकि मामले में एक अन्य आरोपी लगातार ठिकाने बदलने के कारण पुलिस की पकड़ में नहीं आ पा रहा था। जिसे पुलिस ने सोमवार तड़के चोहला साहिब तरनतारन पंजाब से गिरफ्तार कर लिया। मामले में पकड़े गए दूसरे आरोपी पर विभिन्न प्रदेशों में कार चोरी के अन्य मामले भी सामने आए हैं। पुलिस अधीक्षक ऊना अमित यादव ने बताया कि मामले की जांच चल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें