ऊना। शहर के बाजार में दुकान के बाहर खड़ी की गई कार चोरी हो गई। पुलिस ने कार मालिक की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शूरू कर दी है। जानकारी के अनुसार श्याम निवासी गुरुसर मोहल्ला वार्ड-2 ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह ऊना बाजार में दुकान करते हैं। वह प्रतिदिन कार को दुकान के बाहर खड़ी करते थे। बीते शनिवार को रात दस बजे उन्होंने दुकान बंद करने के बाद कार बाहर कार खड़ी कर दी और घर चले गए। सुबह आकर देखा तो कार वहां से गायब थी। उन्होंने दुकान में लगे सीसीटीवी भी देखे, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने कहा कि जांच की जा रही है।