फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: कार ने स्कूटी को मारी टक्कर, चालक जख्मी

Tue, 11 Nov 2025 05:48 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
मैहतपुर (ऊना)। मैहतपुर पुलिस थाना के तहत देहलां गुरुद्वारा के पास सोमवार रात साढ़े दस बजे के करीब एक तेज रफ्तार कार ने एक स्कूटी सवार को जोरदार टक्कर मार कर बुरी तरह से जख्मी कर दिया है। कार चालक मौके से फरार हो गया है। स्कूटी सवार को ऊना अस्पताल ले जाया गया गया है जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
विज्ञापन

राहगीरों के अनुसार तेज़ रफ्तार कार की टक्कर से स्कूटी सवार बुरी तरह से घायल हुआ है। लोगों ने इस सड़क हादसे की सूचना पुलिस को दे दी है। एएसपी ऊना सुरेंद्र शर्मा ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। फरार कार चालक को सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दबोचने के लिए प्रयास तेज कर दिए गए हैं। अभी तक स्कूटी सवार की पहचान नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें