अंब की ग्राम पंचायत पोलियां पुरोहितां में खाई में गिरी कार। स्रोत स्वयं
नैहरियां (ऊना)। अंब की ग्राम पंचायत पोलियां पुरोहितां में शनिवार सुबह एक कार लगभग 30 फीट गहरी खाई में गिर गई। यह हादसा उस समय हुआ, जब कार के सामने अचानक एक कुत्ता आ गया। उसे बचाने के चक्कर में कार चालक नियंत्रण खो बैठा और कार खाई में जा गिरी। जानकारी के अनुसार कार में चार लोग कांगड़ा के देहरा चनोर से कामाख्या देवी मंदिर पोलिया पुरोहितां माथा टेकने के लिए में जा रहे थे। कार में एक व्यक्ति, दो महिलाएं और एक ढाई साल का बच्चा सवार थे। हादसे में कार सवारों को मामूली चोटें आईं। सड़क के किनारे अगर पैरापिट लगा होता तो कार नीचे खाई में नहीं गिरती। सभी यात्री सुरक्षित हैं। डीएसपी अंब वसुधा सूद ने कहा कि पुलिस मौके पर पहुंचकर कार्रवाई कर रही है। संवाद