पुराना-होशियारपुर रोड पर वीरवार देर सायं एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नाले में जा गिरी। हालांकि, एक बड़ा हादसा होने से टल गया। स्थानीय लोगों की मदद से कार में फंसे चालक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।